Spread the love

जमशेदपुर: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ द्वारा आगामी 31 मई रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में आयोजित होने वाले भव्य वार्षिक सम्मान समारोह को लेकर शनिवार को कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी सदस्यों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में बताया गया कि टीम पीएसएफ का वार्षिक सम्मान समारोह हर वर्ष भव्य रूप में आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में मुख्य रूप से टीम पीएसएफ के चेयरमैन पुलक कुमार सेनगुप्ता, निदेशक अरिजीत सरकार, दीपक कुमार मित्रा, वासुदेव दास, तपन चंदा, दीप सेन, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, सौरभ चटर्जी, बी शेषा गिरी, रीतेश कुमार पांडे, देवनाथ सिंह, मोहम्मद दानिश, सोमेन दास शर्मा और अवधेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!
Exit mobile version