
बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों में हड़कंप, 2356 शेयर लाल निशानआज शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और बाजार खुलते ही भारी दबाव में आ गया। BSE Sensex करीब 1281 अंकों की गिरावट के साथ 73,254 के स्तर तक फिसल गया, जबकि NSE Nifty 50 लगभग 400 अंक टूटकर 22,714 पर आ गया। बाजार में बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा रहा कि एनएसई पर सिर्फ 246 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 2356 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
सुबह बाजार की शुरुआत भी कमजोर रही थी। सेंसेक्स करीब 800 अंक गिरकर 73,732 पर खुला, जबकि निफ्टी 290 अंक टूटकर 22,824 के स्तर पर ओपन हुआ। मुद्रा बाजार में भी दबाव साफ दिखा। भारतीय रुपया Indian Rupee अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 93.84 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जो इससे पहले के 93.7350 के रिकॉर्ड को भी पार कर गया।संघर्ष शुरू होने के बाद से रुपये में करीब 3% की गिरावट आ चुकी है। कुल मिलाकर, ग्लोबल अनिश्चितता और मौजूदा तनाव के असर से बाजार और रुपये दोनों पर दबाव बना हुआ है। निवेशकों के बीच फिलहाल सतर्कता का माहौल है।
