
दरअसल, बीते दिनों बिष्टुपुर में मेहंदी नाम की युवती, जो चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है, उस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने केतली से गर्म चाय फेंक दी। इस हमले में युवती का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मामले में पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, लेकिन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
इसी को लेकर आज क्षत्रिय समाज के लोगों ने रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च प्रशासन उठाए, क्योंकि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली है।
साथ ही समाज के लोगों ने इस घटना में शामिल बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

