Tata Motors अब ग्लोबल लेवल पर बड़ा विस्तार करने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन और पैसेंजर व कमर्शियल व्हीकलबिजनेस के डिमर्जर के बाद कंपनी ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
दमदार गाड़ियों के दम पर भारत में मजबूत पहचान बनाने वाली Tata Motors अब ग्लोबल लेवल पर बड़ा विस्तार करने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन और पैसेंजर व कमर्शियल व्हीकल बिजनेस के डिमर्जर के बाद कंपनी ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सालाना बैठक में बताया कि अब Tata Motors अपने बिजनेस को और ज्यादा मजबूत और फोकस्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
रिकॉर्ड बिक्री से मजबूत हुआ भरोसा
वित्त वर्ष 2026 Tata Motors के लिए बेहद शानदार रहा। कंपनी ने करीब 6.4 लाख पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 15% ज्यादा है। इस प्रदर्शन के दम पर कंपनी घरेलू बाजार में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। Nexon और Punch जैसे मॉडल्स ने SUV सेगमेंट में कंपनी की पकड़ मजबूत की।
इलेक्ट्रिक व्हीकल में भी शानदार प्रदर्शन
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी Tata Motors ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई। कंपनी की कुल EV बिक्री 2.5 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई, जो बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
कमर्शियल व्हीकल में भी तेजी
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने लगभग 4.3 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो 14% की ग्रोथ दर्शाती है।
इस दौरान कंपनी ने:
17 नए ट्रक और टिपर लॉन्च किए
Ace Pro मिनी ट्रक पेश किया
3,600 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी की
ये बसें अब तक 500 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं, जो कंपनी की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

भविष्य की रणनीति क्या है?
आने वाले समय में कंपनी का फोकस इन क्षेत्रों पर रहेगा:
Zero Emission Mobility
Connected Technology
Software Defined Vehicles
क्या मतलब है आपके लिए?
इस विस्तार का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। आने वाले समय में ज्यादा एडवांस, सुरक्षित और टेक्नोलॉजी से लैस गाड़ियां बाजार में देखने को मिलेंगी।

