जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से नगदी और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए सुंदरनगर थाना प्रभारी अजित मुंडा ने बताया कि बीते 2 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास किया था, हालांकि वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके। वहीं एक पान दुकान का ताला काटकर चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर विष्णु मुर्मू नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 1,300 रुपये नगद, लोहे का कटर, प्लास और कुछ सिगरेट के पैकेट बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

