Assembly Elections Voting 2026: विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी सरगर्मी चरम पर है। तकरीबन एक महीने तक चले जोरदार प्रचार के बाद केरलम, असम और पुडुचेरी में आज यानी 9 अप्रैल को 296 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान
होना है। केरलम की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग के लिए आज मंच तैयार है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। तीनों राज्यों में कुल 1,849 उम्मीदवार मैदान में हैं। कई सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का बना हुआ है।
केरल में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय रूप ले चुका है, जहां एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं। चुनाव प्रचार में नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और पी. विजयन जैसे बड़े नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। तीनों ही राज्यों में सियासी पारा बढ़ा हुआ है और मुकाबला बेहद हाई-प्रोफाइल बन गया है।

