
बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित डिमना लेक में गुरुवार को एक युवक के डूबने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक लेक में नहाने के दौरान अचानक गहराई में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया।
घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। भारी भीड़ के कारण पटमदा रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया जा रहा है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
