Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
Author: ARVIND SINGH
मधुपुर: हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में उस वक्त भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब चलती ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मदद के लिए सहयात्री तुरंत आगे आए और उनकी इंसानियत ने मां और नवजात दोनों की सुरक्षित जिंदगी सुनिश्चित कर दी। जानकारी के अनुसार, जमुई निवासी फरहा नासहीन अपने पति अफताब आलम के साथ हावड़ा से घर लौट रही थीं। यात्रा के दौरान मधुपुर स्टेशन से पहले अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए…
जमशेदपुर: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची की ओर से शुक्रवार को जमशेदपुर में ‘वार्तालाप-2026’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की किसान कल्याण, कृषि सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर पत्रकारों के साथ तथ्यपरक संवाद स्थापित करना था। कार्यशाला में पूर्वी सिंहभूम सहित आसपास के जिलों के करीब 70 पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में पीआईबी रांची-भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और…
देवघर: देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी कट्टा, दो 8 एमएम के जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान चार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को गुप्त सूचना मिली थी…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त अभियान के दौरान बाल तस्करी का बड़ा मामला सामने आया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, करा सोसाइटी, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम ने 11 बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों से सुरक्षित रेस्क्यू किया। इनमें 7 बालक और 4 बालिकाएं शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र करीब 11 से 16 वर्ष के बीच बताई गई है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के निर्देश पर स्टेशन परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मौजूद बच्चों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें रोजगार…
जमशेदपुर: करनडीह फाटक से परसुडीह बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर वर्षों से गंदे पानी के ओवरफ्लो की समस्या को लेकर झामुमो ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। शुक्रवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ और सीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की। झामुमो नेताओं ने अधिकारियों को बताया कि आसपास के अपार्टमेंटों का गंदा पानी कई वर्षों से सड़क पर बह रहा है, जिससे आम लोगों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी घाघीटोला, करनडीह और लाइन टोला के खेतों तक…
पटना:राजधानी पटना में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर कथित देह व्यापार से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल और दिल्ली से आईं 10 महिलाओं और युवतियों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने होटल में छापा मारा। तलाशी के दौरान कई ऐसे सामान मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना…
जमशेदपुर: एक तरफ 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को लेकर पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील था। नए एसएसपी के निर्देश पर हर प्रमुख चौक-चौराहे, बाजार और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सघन गश्त चल रही थी। वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने कदमा थाना क्षेत्र में खुलेआम फायरिंग कर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे दी। गुरुवार देर रात हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता और गहरा गई है। कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में गुरुवार रात करीब 12 बजे…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: फिफा विश्व कप 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। शुक्रवार को नॉकआउट चरण के तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जहां जीतने वाली टीमें क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि हारने वाली टीमों का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। ऐसे में सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों पर जबरदस्त दबाव और रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है। दिन का सबसे चर्चित मुकाबला मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच होगा। अर्जेंटीना के पास अनुभवी खिलाड़ियों की मजबूत फौज, संतुलित मिडफील्ड और धारदार अटैक है, जो उसे इस मुकाबले में बढ़त दिलाता है। हालांकि केप वर्डे ने…
जमशेदपुर: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में एनडीए द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का असर शुक्रवार सुबह से ही देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख बाजार बंद रहे, जबकि सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों की आवाजाही कम रही। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग सड़क पर उतरे तथा कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। इधर, सुबह ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. हालांकि अब तक शहर के किसी भी हिस्से से हिंसा…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा की पूर्व छात्रा प्रियंका मिंज का चयन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, क्षेत्र और जिले में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। प्रियंका ने वर्ष 2018 में डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा से दसवीं तथा वर्ष 2020 में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। छात्र जीवन से ही उन्होंने नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। बैंकॉक रवाना होने से पूर्व विद्यालय में उनके सम्मान में…
