
बेतिया: पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के पराऊ टोला में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। छठियार कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे जुटी भीड़ को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पराऊ टोला में एक बच्चे के छठियार कार्यक्रम के अवसर पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे जमा थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई और भीड़ में जा घुसी।
तेज रफ्तार बस ने मचाया तांडव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए आगे निकल गई। अचानक हुए हादसे से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेतिया स्थित जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसे के बाद चालक-खलासी फरार
घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
खुशियों का कार्यक्रम बदला मातम में
छठियार कार्यक्रम के दौरान हुए इस हादसे से पूरे पराऊ टोला में मातम पसरा है। जिस जगह कुछ देर पहले बच्चे के जन्म की खुशी में कार्यक्रम चल रहा था, वहीं हादसे के बाद चीख-पुकार और परिजनों के रोने की आवाजें गूंजने लगीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Trending
- नो-एंट्री में फंसे तो सावधान! चालान के बजाय सब्जी वाले के QR पर मंगाए 520 रुपये, सिपाही ने लिए 500
- अब ESIC अस्पताल में सिर्फ श्रमिक ही नहीं! आयुष्मान और अबुआ कार्ड वालों को भी इलाज देने की तैयारी
- टाटा स्टील ने रचा नया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्लांट का बड़ा योगदान; दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील
- नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले कार्डियक अरेस्ट ने ली जान
- तीन युवा आदिवासी कवियों की चमकी किस्मत, जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को आज अंतिम विदाई, नेमरा के नाड़ी दहरा घाट पर राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन से चल रहा था इलाज; रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस
- कुपोषण की समय पर पहचान, हर बच्चे तक मदद, लेस्लीगंज में सेविकाओं को प्रशिक्षण












