Author: ARVIND SINGH

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि। जानें अंतिम दर्शन का पूरा समय। पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित वयोवृद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर 13 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कासा ग्रांडे को-ऑप हाउसिंग सोसाइटी, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल, मुंबई में अंतिम…

Read More

यह रहा आज का राशिफल (13 अप्रैल 2026) — सभी 12 राशियों के लिए विस्तार से: ♈ मेष (Aries) आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कामकाज में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। केरियर: प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के संकेत धन: खर्च बढ़ सकता है, बजट संभालें लव लाइफ: पार्टनर के साथ थोड़ा तनाव संभव स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है ♉ वृषभ (Taurus) आज स्थिरता और धैर्य से काम लें। करियर: पुराने प्रोजेक्ट पूरे होंगे धन: निवेश के लिए अच्छा समय लव लाइफ: संबंध मजबूत होंगे स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा ♊ मिथुन (Gemini) आज आपका दिमाग तेज चलेगा, नए…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कमारगोड़ा चौक के समीप एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वाहन को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद…

Read More

रांची से मुरारी कुमार की रिपोर्ट  रांची शिव मंदिर धर्मशाला डोरंडा में अखिल भारतीय कानू महासंघ की एक दिवसीय राज्य कार्यकारणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन अवधेश विद्यार्थी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य के लगभग सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, सचिव व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास के लिए विगत सालों में जो सदस्य निष्क्रिय हो गए हैं उनकी जगह…

Read More

साकची गोलचक्कर पर भाजपा का जोरदार विरोध    जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर आज झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि परीक्षा में पेपर लीक होने से हजारों मेहनती अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती…

Read More

मानगो ब्रिज पर भयंकर जाम,  हज़ारों लोग फँसे !  Mango Bridge पर इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हर दिन घंटों तक लगने वाले जाम के कारण मानगो और आसपास के इलाकों के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के पीक आवर में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल के बच्चे, मरीज और आम नागरिक जाम में फंसकर घंटों बर्बाद कर रहे हैं। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है।…

Read More

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मेयर पद के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए मामला अदालत तक पहुंच गया है। जमशेदपुर की निवासी संध्या सिंह ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 580 और 582 के तहत न्यायालय में याचिका दायर की है। अपनी याचिका में उन्होंने निर्वाचित प्रत्याशी पर नामांकन के दौरान गलत और भ्रामक जानकारी देने का गंभीर आरोप लगाया है। संध्या सिंह का कहना है कि संबंधित प्रत्याशी पहले कदमा क्षेत्र के मतदाता थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उनका नाम मानगो क्षेत्र की…

Read More

जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा में आज उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब समाज के सदस्यों ने वर्तमान जिला कमेटी के कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बैठक में पारदर्शिता, लेखा-जोखा और नए चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। रविवार को आयोजित इस अहम बैठक में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल हुए, जहां एक स्वर में वर्तमान जिला कमेटी के संचालन पर चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि महासभा की जिला इकाई का कार्यकाल संविधान के अनुसार तीन वर्षों का होता है, लेकिन…

Read More

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम बताया है। जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को ‘नीति की लाभार्थी’ से ‘नीति निर्माता’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जानकारी दी कि सितंबर 2023 में पारित इस संवैधानिक संशोधन के तहत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिसमें एससी और एसटी वर्ग की सीटें भी शामिल…

Read More