Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: सोनारी स्थित आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह अपने 25 वर्षों की सफल शैक्षणिक यात्रा के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह मनाने जा रहा है। इस अवसर को लेकर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्यालय के अध्यक्ष संजय केडिया, उपाध्यक्ष मनीष जैन, कुमुद अग्रवाल, सचिव सुशील अग्रवाल, ट्रस्टी संजीव बंधन, सौरभ चौधरी, सहायक सचिव वंदना जैन, प्रबंधन समिति सदस्य मनोज हरनाका और प्राचार्या डॉ. परिनिता शुक्ला मौजूद रहीं। सभी ने विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश…
जपला/पलामू: झारखंड के पलामू जिले के जपला क्षेत्र के युवा उद्यमी मनीष सिंह आज अपने कार्यों की बदौलत खास पहचान बना चुके हैं। स्थानीय लोग उन्हें “जपला का दूसरा टाटा” कहकर सम्मानित करते हैं, क्योंकि वे उद्योग के साथ-साथ समाज सेवा में भी लगातार योगदान दे रहे हैं। छोटे स्तर से शुरू किया बड़ा सफर साधारण कृषक परिवार से आने वाले 38 वर्षीय मनीष सिंह ने अपने करियर की शुरुआत छोटे स्तर से की। करीब 10 वर्षों तक उन्होंने एल एंड टी (L&T) जैसी बड़ी कंपनी के साथ काम कर अनुभव हासिल किया। वर्तमान में वे विद्युत विभाग के…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से नगदी और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सुंदरनगर थाना प्रभारी अजित मुंडा ने बताया कि बीते 2 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास किया था, हालांकि वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके। वहीं एक पान दुकान का ताला काटकर चोर ने चोरी…
जमशेदपुर: हजारीबाग की घटना को लेकर जमशेदपुर में सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। झामुमो जिला संपर्क कार्यालय से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला संयोजक प्रमुख बागराई मार्डी, आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मांग की कि हजारीबाग की घटना की…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजादनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और जिंदा गोली बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:15 बजे आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगोर स्वीट्स के पास शेख शारिक इमाम ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया, तो आरोपी ने देसी कट्टा लहराते हुए लोगों को डराया और अपने साथी सलमान के साथ बाइक से फरार…
जमशेदपुर के बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का आज मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों के साथ पूरे परियोजना स्थल का गहन अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। जल आपूर्ति योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन का काम कई स्थानों पर अधूरा पाया गया, जिससे क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति बाधित हो रही है। वहीं, जल मीनार परिसर में उपयोग हो रहे कई उपकरण और सामग्री जर्जर…
जमशेदपुर: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के जमशेदपुर आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शहर पहुंचने पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल गरिमामय हो उठा। मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। न्यायमूर्ति सोनक ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति में गहरी रुचि दिखाई और स्वयं नगाड़ा एवं मांदर बजाकर…
डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती लखाईडीह गाँव पहुंचकर अपर सचिव के के सोन ने ग्रामीणों से किया संवाद अक्षर संवाद डुमरिया/ जमशेदपुर जल जीवन मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव एवं अभियान निदेशक के. के. सोन आज पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित लखाईडीह गाँव पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पहले इस गांव में बतौर सरकारी अधिकारी पहली बार आया था, तब और अब की स्थिति में काफ़ी सकारात्मक परिवर्तन आया है। उस समय यहां मात्र 15 बच्चे स्कूल में पढ़ते थे लेकिन अब 312 बच्चे पढाई कर रहे हैं। कल्याण विभाग के…
अक्षर संवाद गुवा/ चाईबासा हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुराचार को लेकर गुवा में आक्रोश देखने को मिला। रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास बाल अधिकार सुरक्षा मंच के बैनर तले महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कैंडल मार्च एसबीआई बैंक के पास से शुरू होकर गुवा बाजार, रेलवे मार्केट, विवेक नगर और कच्छी धौड़ा होते हुए पुनः रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास आकर समाप्त हुआ। मार्च में शामिल महिलाओं के हाथों…
नागेंद्र कुमार जमशेदपुर 26 मार्च से 1 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स- 2026 में झारखंड की टीम ने रजत पदक हासिल किया। नवल टाटा हॉकी अकादमी के कुल आठ खिलाड़ियों ने झारखंड टीम के मजबूत आधार का निर्माण किया। नवीन केरकेट्टा, दिलबर बारला, दानियाल सोय, सिमोन बोदरा, सेम मुंडा, भीमसेन किस्कू, जुनुल पुर्ती और जयमसीह टुटी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अहम भूमिका निभाई और अकादमी की उच्च प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को तराशने की प्रतिबद्धता को भी प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया। फाइनल मुकाबले में ओड़ीशा के खिलाफ टीम झारखंड ने शानदार संघर्ष…
