Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
Author: ARVIND SINGH
गुवा, पश्चिमी सिंहभूम पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा में बुधवार शाम करीब एक घंटे तक हुई लगातार बारिश ने आदर्श मध्य विद्यालय परिसर को जलमग्न कर दिया। तेज बारिश के बाद पूरे विद्यालय परिसर में पानी भर गया, जिससे स्कूल, तालाब जैसा नजर आने लगा। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर बार बारिश होने पर स्कूल परिसर में पानी भर जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्रों और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है और फिसलने…
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में तजना नदी किनारे मिले महिला और उसके पड़ोसी के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या किसी लूट या आपराधिक गिरोह का मामला नहीं, बल्कि पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम था। पत्नी की हत्या की साजिश उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी)…
जमशेदपुर: झारखंड के लिए गर्व की बात है कि नेवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) के कैडेट आशीष तानी पूर्ति का चयन भारतीय पुरुष यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता ओमान के मस्कट में आयोजित होगी, जहां आशीष भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह दूसरी बार है जब आशीष भारतीय टीम की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरेंगे। इससे पहले उन्होंने जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। खास बात यह है कि इस दौरे के लिए झारखंड से लड़कों की टीम…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आम लोगों के लिए अलर्ट जारी करते हुए अपील की है कि “Dc Rajiv Ranjan” नाम से बनाई गई इस फर्जी फेसबुक आईडी से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश पर विश्वास न करें। प्रशासन के अनुसार, इस फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और विभिन्न प्रकार के संदेश भी प्रेषित किए जाने की सूचना मिली है।…
गिरिडीह: गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा पालमो गांव के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर करीब 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरे। मृतकों की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र के राउतडीह गांव निवासी 20 वर्षीय प्रिंस यादव और 20 वर्षीय विवेक यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक तिसरी चौक से घरेलू सामान खरीदकर…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित सहारा सिटी नाबालिग दुष्कर्म मामले में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में हुई गवाही के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़िता और उसकी मां ने अदालत के समक्ष बयान दर्ज कराया, जिसमें पहले आरोपी बनाए गए 22 अतिरिक्त लोगों की पहचान करने से इनकार कर दिया। इन अतिरिक्त आरोपियों में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा और एमजीएम थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी सहित अन्य नाम शामिल हैं। कोर्ट में दर्ज बयान के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना में केवल…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस हत्याकांड के सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेन्द्र कुमार उर्फ रविन्द्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने गणेश मछुवा की निशानदेही पर घटना के बाद आरोपियों को भगाने और छिपाने में इस्तेमाल की गई TVS एक्टिवा स्कूटी (JH05EH6474) भी बरामद कर ली है। जानकारी…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में फ्रांस का लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। मंगलवार को एटी एंड टी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। पूरे मैच में स्पेन ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और फ्रांस के स्टार खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने आक्रामक अंदाज में की, लेकिन 22वें मिनट में फ्रांस की एक रक्षात्मक गलती भारी पड़ गई। युवा खिलाड़ी लामिने यमाल पर…
जमशेदपुर: भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा के मद्देनज़र 16 जुलाई (गुरुवार) को जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। रथ यात्रा के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि अन्य मार्गों पर वैकल्पिक रूट से आवागमन कराया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भोल्टास से छगलालाल होते हुए रिगल गोलचक्कर तक दोनों ओर का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान जुगसलाई से साकची और बिष्टुपुर जाने…
जमशेदपुर : इस्कॉन जमशेदपुर के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई (गुरुवार) को पूरे धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और इस बार हजारों भक्तों के शामिल होने की संभावना है। रथ यात्रा दोपहर 2:30 बजे बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगी। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी यह यात्रा गोपाल मैदान, जुस्को गोलचक्कर, स्ट्रेट…
