Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा
- बेंगलुरु की नौकरी छोड़ गांव लौटे इंजीनियर ने किया कमाल, हर घर पहुंचा Wi‑Fi, CCTV से बढ़ी सुरक्षा
- टाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात
- रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल
- एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का दम, बॉक्सिंग से कुश्ती तक पदकों की चमक
- बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ा खुलासा: शूटर नहीं, साजिश रचने वाले 4 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
- तीसरी शादी की चाह में हैवानियत, गर्भवती पत्नी को उफनती नदी में धकेलने का आरोप
- शाही मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव से तनाव
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती इस बार भव्य रूप में मनाई जाएगी। 25 अप्रैल 2026 को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में विशाल जनसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जयंती समारोह को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समिति ने जानकारी दी है कि इस कार्यक्रम में सिंहभूम के तीनों जिलों के साथ-साथ झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम से भी भूमिज समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। सबसे पहले वीर शहीद गंगा नारायण…
जमशेदपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोनारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि डोबो पुल के पास मरीन ड्राइव रोड पर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी…
पश्चिमी सिंहभूम के जैतगढ़ में दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत / करंट लगने की आशंका, जांच में जुटा वन विभाग
जैतगढ़, पश्चिमी सिंहभूम झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है, जहां गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों के समीप एक विशाल हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया, जिसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम…
गुवा/चाईबासा विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जमशेदपुर रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधायक सोनाराम सिंकु ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रवाना किया।इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका कामिनी दुबे, प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम देवी, सोमनाथ सिंकु, मथुरा लागुरी, राजू हेंब्रम, बबलु गोप, आफताब आलम, संतोष नाग, विजय नायक, रोशन पान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।
जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित बजरंगनगर पहाड़ी में एक बार फिर बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बुधवार शाम करीब 4 बजे अपराधियों ने ताबड़तोड़ चापड़ से हमला कर इलाके में दहशत फैला दी। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में 29 वर्षीय आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आकाश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी…
जमशेदपुर के उलीडीह ओ.पी क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि 30 मार्च 2026 को डिमना बस्ती रोड स्थित उमा टिफिन के पास कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला, रखाल कुम्भकार, विकास महतो और राहुल सिंह सरदार ने मिलकर विक्रम सिंह उर्फ विक्की को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी। इस हमले में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक…
गुवा/चाईबासा झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु इकाई के बैनर तले मजदूरों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महासचिव आफताब आलम के नेतृत्व में श्रमिकों ने जनरल ऑफिस के समक्ष अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और महाप्रबंधक (एचआर) अमित विश्वास को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन कर्मचारियों की जमा राशि को बिना सहमति NPS में ट्रांसफर करने की योजना बना रहा है। उनका कहना है कि SESBF (SAIL Employees’ Superannuation Benefit Fund) और NPS दो अलग योजनाएं हैं। SESBF एक ट्रस्ट आधारित फंड है, जिसमें कर्मचारियों के वेतन से हर महीने 2% की…
अक्षर संवाद जमशेदपुर/1अप्रैल सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 1अप्रैल 2026 से लागू होने वाले आयकर प्रणाली में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों का स्वागत किया है। बदलाव व्यवसाय अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम–मानव केडिया चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये बदलाव कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं व्यवसाय अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि इससे देश में आयकरदाताओं की संख्या में वृद्धि होगी तथा सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार…
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीते 24 फरवरी को हुए जानलेवा हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को कमलजीत सिंह पर मिलन नामक युवक ने चापड़ से हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे इलाज के लिए पहले रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में उसे जमशेदपुर…










