Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह
- रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत
- चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर
- मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन
- क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन
- डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद
- एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश
- वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: गोविंदपुर से परसुडीह तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृत होने और शिलान्यास के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। कुछ दिनों तक काम शुरू होने के बाद संवेदक द्वारा निर्माण कार्य बंद कर दिए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर हाल ही में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। मीडिया में लगातार खबरें सामने आने और जनता की शिकायतों के बाद क्षेत्रीय विधायक मंगल कालिंदी सक्रिय हुए। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के…
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): सोनारी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे के रॉड से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सनातन हेंब्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी भाई दुखू हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात दोनों भाई शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी…
सरायकेला/कपाली: जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने जमीन पर चारदीवारी निर्माण करा रहे एक व्यक्ति पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। घटना में जमीन मालिक बाल-बाल बच गया, जबकि एक गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना कपाली ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 स्थित इस्लामनगर मजार के पीछे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 20 निवासी अफसर नवाज अपनी निजी जमीन पर चारदीवारी निर्माण…
जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विकास सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुंटिया और राजू कुम्भकार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, धारदार चाकू, मोटरसाइकिल और खून लगे कपड़े भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 31 मई को उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी क्लब के पास झाड़ियों में 25 वर्षीय विकास सिंह का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में 26 और 27 मई की रात हुई गोलीबारी की घटनाओं का जमशेदपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, एक जिंदा गोली और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविंद्र कुमार ठाकुर, बलराम सिंह उर्फ छोटू, अमन सिंह…
जमशेदपुर: बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) में सोमवार को एक ऐतिहासिक अवसर देखने को मिला, जब कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2020-21 के 133 एमबीबीएस छात्रों को मेडिकल डिग्री प्रदान की गई। मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (एमएएचई) के 33वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान एमएएचई के कुलपति डॉ. शरथ के.…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) के सामने सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगसलाई पी.बी. रोड स्थित मस्जिद गली निवासी मो. हूषाम अख्तर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मो. हूषाम अख्तर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी टाटा स्टील फायर ब्रिगेड के एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के समय युवक हेलमेट पहने हुए था, लेकिन वाहन के पिछले पहिए की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें लगीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के हबीब नगर में रविवार को महज 122 रुपये के उधार के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हबीब नगर निवासी मोहम्मद इम्तियाज एक जनरल स्टोर संचालित करते हैं। बताया जाता है कि अरमान पलटन नामक युवक ने राज बच्चा के नाम पर दुकान से 122 रुपये का सामान उधार लिया था। इसी रकम को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रविवार…
जमशेदपुर: सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने अपने 25 वर्षों के सामाजिक सफर के उपलक्ष्य में रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में झारखंडी संस्कृति, मानव सेवा और रक्तदान के प्रति समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा ने टीम पीएसएफ के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने रक्तदाताओं और रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान…
जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र के आदिवासी क्लब के समीप रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है। शव झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार विकास सिंह शनिवार रात उलीडीह में अपने भगिने से मिलने गया था। मुलाकात के बाद…










