Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह
- रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत
- चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर
- मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन
- क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन
- डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद
- एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश
- वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार
Author: ARVIND SINGH
अक्षर संवाद जमशेदपुर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने 17 अप्रैल शुक्रवार को जमशेदपुर में औद्योगिक डीकार्बोनाइज़ेशन पर एक विशेष वर्कशॉप आयोजित किया, जिसमें सभी क्षेत्रों के व्यवसायों के लिए जलवायु कार्रवाई और कार्बन प्रबंधन के बढ़ते महत्व पर ज़ोर दिया गया।इस वर्कशॉप में उद्योग जगत के नेता और विशेषज्ञ एक साथ आए, ताकि बदलते नियामक नियमों, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के दबावों और बाज़ार की बदलती अपेक्षाओं पर चर्चा की जा सके। ये कारक ग्रीनहाउस गैस (GHG) लेखांकन और डीकार्बोनाइज़ेशन रणनीतियों को व्यवसाय की निरंतरता और दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए तेज़ी से महत्वपूर्ण बना रहे हैं। इस सत्र ने प्रतिभागियों को…
अक्षर संवाद जमशेदपुर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों के आवंटन में चिन्हित लाभुकों को हो रही समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में, 17 अप्रैल शुक्रवार को उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया। मुलाकात के दौरान पूर्णिमा साहू ने लाभार्थियों द्वारा प्राप्त सूची कल्पना सोरेन को सौंपते हुए आग्रह किया कि जिन आवास ब्लॉकों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका शीघ्र आवंटन सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र लाभुकों को जल्द से जल्द…
अक्षर संवाद जमशेदपुर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में इआरसी के एक सीट पर सुनील प्रसाद 56 वोट लाकर विजयी हुए, जबकि समरेश कुमार को 44 मत मिले। तीसरे स्थान पर विश्वनाथ घोष रहे, उन्हें 33 मत प्राप्त हुए। कुल 133 वोट डाले गए। इसके अतिरिक्त यूनियन में दो पदाधिकारियों का भी चयन किया गया , जिसमें उपाध्यक्ष एवं सहायक सचिव के पद पर क्रमशः विनोद उपाध्याय एवं संजीव रंजन मनोनीत हुए। गौरतलब हो कि एक्सल के दो सीटों पर पहले ही दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 17 अप्रैल,शुक्रवार को चुनाव संपन्न होने के बाद शाम…
चाईबासा रिपोर्टर गुवा क्षेत्र में 12 गांवों के मुंडा-मानकी के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों की बहाली को लेकर चल रही भूख हड़ताल 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जारी है, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही सेल प्रबंधन का कोई अधिकारी आंदोलनरत ग्रामीणों की सुध लेने पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी दौरान भूख हड़ताल में बैठे ग्रामीणों के बीच एक महिला के बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख आंदोलनकारी ग्रामीणों ने तुरंत उसे उठाकर गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। इस…
Women Reservation Bill Failed: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका और प्रारंभिक चरण में ही खारिज हो गया। सदन की कार्यवाही के दौरान ओम बिरला ने बताया कि मत विभाजन में 298 सदस्यों ने समर्थन में और 230 ने विरोध में मतदान किया, जो बिल पारित करने के लिए पर्याप्त नहीं था। यह विधेयक आवश्यक बहुमत नहीं जुटा पाया, इसलिए इस पर आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ाई जा सकी और यह विचार स्तर पर ही समाप्त हो गया। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी घोषणा की कि अन्य दो प्रस्तावित विधेयकों…
चाईबासा रिपोर्टर पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा क्षेत्र के 18 गांवों के बेरोजगार युवाओं ने रोजगार की मांग को लेकर 17 अप्रैल शाम करीब पांच बजे गुवा स्थित सेल प्रबंधन के जनरल ऑफिस के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम की अध्यक्षता में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन तथा विभिन्न गांवों के मुंडा-मानकी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सेल प्रबंधन के साथ बैठक कर अपनी प्रमुख मांगों को विस्तार से रखा। बैठक में 18 गांवों के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने, गुवा सेल…
चाईबासा रिपोर्टर सरकार की महत्वाकांक्षी जल मिशन योजना पश्चिमी सिंहभूम के हिरजीहाटिंग गांव में पूरी तरह विफल साबित होती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, लगभग चार साल पहले सोलर आधारित एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत गांव में वर्ष 2022 में जल मीनार का निर्माण कराया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जल मीनार स्थापित होने के चार साल बाद भी आज तक उससे एक बूंद भी पानी लोगों को नसीब नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह…
संसद में देर रात तक महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। इसी क्रम में आज शाम चार बजे महिला आरक्षण पर वोटिंग भी प्रस्तावित है। लेकिन अधिनियम लागू होने के बावजूद मौजूदा लोकसभा में महिलाओं को इसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, महिलाओं के लिए आरक्षण अगली जनगणना के आधार पर होने वाली परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लागू होगा। *एक-तिहाई सीटें होंगी आरक्षित* मालूम हो कि सितंबर 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया था, जिसे महिला आरक्षण…










