Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: साकची बाजार में दुकानों की छतों पर लगे एसी के कॉपर पाइप और बिजली के तार चोरी किए जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। पिछले करीब दो महीने से हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में नाराजगी है। मंगलवार को एक बार फिर चोरी की घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। मामला साकची बाजार के डालडा लाइन इलाके का है। मंगलवार सुबह जब कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं और सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो उनके होश उड़ गए। फुटेज में एक युवक…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए गोविंदपुर पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.865 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की बोलेरो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक युवक बोलेरो से गांजा लेकर खकड़ीपाड़ा से अश्वनी चौक जाने वाले रास्ते पर…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित पोड़ाहाट और सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बीच प्रतिबंधित नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। ऑपरेशन नवजीवन-III के तहत सुरक्षा बलों के सामने चार सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमेटी सदस्य सलुका कायम भी शामिल है। आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सलियों में एक लाख रुपये की इनामी कोदोमुनी कोड़ा, पिंकी पूर्ति और सरायकेला-खरसावां इलाके में सक्रिय अनिता तामसोय शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, चारों लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे और अलग-अलग इलाकों में संगठन की…
जमशेदपुर: राजधानी रांची में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा झारखंड प्रदेश के आह्वान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी शहर में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से बंद को सफल बनाने की अपील की है। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने आरोप लगाया कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार युवाओं के…
जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 17 एवं 18 अगस्त को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को चैंबर भवन सभागार में फेयर के पोस्टर का लॉन्च किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय और महिला उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ व्यापार, स्वरोजगार और Vocal for Local को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि व्यापार को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय एवं महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना चैंबर की प्राथमिकताओं में शामिल है। मानसून ट्रेड फेयर इसी दिशा में…
जमशेदपुर/भुवनेश्वर: ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर (ONTHHPC) की प्रतिभाशाली गोलकीपर एंगिल हर्षरानी मिंज का एएचएफ वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में चयन हुआ है। 20 सदस्यीय भारतीय टीम चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। एंगिल के चयन से ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर और झारखंड-ओडिशा के हॉकी प्रेमियों में खुशी का माहौल है। एंगिल हर्षरानी मिंज का भारतीय टीम में चयन हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वह अपनी…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई खकड़ीपाड़ा इलाके में हुई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। गिरफ्तार युवक की पहचान गोविंदपुर के बजरंगनगर निवासी शशि कुमार भगत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शशि कुमार टाटा मोटर्स में ठेका कर्मी के तौर पर काम करता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह खकड़ीपाड़ा इलाके…
गोलमुरी में सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; CCTV खंगाल रही पुलिस
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आकाशदीप प्लाजा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से गुजर रहे भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और…
रांची: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़क पर उतरे। विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन छात्र लगातार बैरिकेडिंग पार करते हुए आगे बढ़ते रहे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में लाठीचार्ज कर भीड़ को पीछे हटाया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच प्रदर्शनकारियों की ओर…
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार सुबह सोन नदी में बड़ा हादसा हो गया। केतार प्रखंड के पाचाडुमर गांव के पास नदी में स्नान और सेल्फी लेने के दौरान तीन किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एक किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो किशोरियां नदी की तेज धार में लापता हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को पाचाडुमर स्थित सोन नदी के तट पर जल उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान तीन किशोरियां…
