देश में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ आज जिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के समक्ष हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश में एलपीजी गैस की कमी आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में गैस की किल्लत पैदा हो गई है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गैस की कालाबाजारी बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
Trending
- बराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस
- अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था
- आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान
- गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना
- सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्म
- पश्चिमी सिंहभूम में हाथियों की मौत पर बढ़ी चिंता: भनगांव में हथिनी संदिग्ध हालत में मृत, एक साल में करीब सात मौतें
- राजघाट से देशभर तक बापू को नमन, पीएम मोदी ने शास्त्री जी को भी दी श्रद्धांजलि
- 12.93 लाख का डाकघर गबन: खाताधारकों की रकम भी गई, सरकारी पैसा भी; 4 साल बाद गिरफ्तार हुआ पोस्ट मास्टर












