Spread the love

जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर दशमी तिथि में पोटका के हल्दीपोखर में विजय बजरंग अखाड़ा द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
हर साल की तरह इस वर्ष भी जुलूस में भारी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। खासकर युवाओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक खेल और करतब प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। जुलूस के दौरान लगातार “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा।
हल्दीपोखर का रामनवमी जुलूस अपनी विशेष परंपरा और भव्यता के लिए जाना जाता है, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जगह-जगह मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version