Author: AKSHAR SAMVAD

जमशेदपुर: शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई में एक बड़े सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जुगसलाई पुलिस की जांच में सामने आया है कि कोलकाता से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप जमशेदपुर लाई जा रही थी और फिर उसे शहर के अलग-अलग इलाकों में खपाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई रेल ओवर ब्रिज के पास से नशीली दवाओं की बिक्री करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से…

Read More

नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर।   महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संस्था फूलोझानो के द्वारा डॉ. के. कार्तिक अय्यर की पुण्य स्मृति में 20 मई 2026 को तुलसी भवन, बिष्टुपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में शहरवासियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में लगभग 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया, जो मानव सेवा एवं समाज के प्रति लोगों की जागरूकता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

Read More

जमशेदपुर में सामाजिक संस्था टीम पीएसएफ अपने 25 वर्षों के सामाजिक सफर को यादगार बनाने जा रही है। आगामी 31 मई को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में संस्था का वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित होगा। झारखंड स्थापना दिवस के दिन बनी इस संस्था के कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति और परंपरा की खास झलक देखने को मिलेगी। समारोह में आने वाले अतिथियों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। पूरे परिसर में नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी, वहीं आदिवासी महिलाओं का पारंपरिक नृत्य और छौ नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। अतिथियों का अभिनंदन भी झारखंड की आदिवासी…

Read More

विजय गोप, नागेंद्र कुमार, चांडिल, सरायकेला  झारखंड के सरायकेला जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल प्रखंड में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि रासुनिया, रुचाप और चांडिल पंचायत के स्कूलों से आधार कार्ड बनाने के लिए जमा किए गए दस्तावेजों पर स्थानीय छात्रों का प्रमाण पत्र नहीं बना, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, रांची  समेत अन्य राज्यों के लोगों के नाम पर 4000 से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। रांची का एड्रेस सबसे ज्यादा बनाया गया । स्थानीय अभिभावकों के मुताबिक, विभिन्न स्कूलों द्वारा बच्चों के आधार…

Read More

झारखंड के सरकारी स्कूलों में समर कैंप की शुरुआत के साथ ही प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पटमदा की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर खुशी के साथ सभी निर्देशित कार्यक्रम कर रही हैं।विद्यालयों में मंगलवार से तीन दिवसीय समर कैंप 2026 की शुरुआत हो गई. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप के पहले दिन स्कूल में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा. छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. स्कूल परिसर बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मकता और उत्साह से जीवंत नजर आए. समूह आधारित मनोरंजक गतिविधियां इस वर्ष समर कैंप की थीम “सीखें, खेलें, सृजन करें” रखी…

Read More