Spread the love

अक्षर संवाद रिपोर्ट

जमशेदपुर:

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में चार साल बाद ग्रेड रिविजन को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। कंपनी प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच हुए इस समझौते से कुल 7,321 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, इस ग्रेड रिविजन के तहत कर्मचारियों के वेतन में 19,750 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जो कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेडिकल रेफरल राशि को बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दिया गया है।

समझौते के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर यूनियन अध्यक्ष और महामंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और पूरे इलाके में जश्न का माहौल नजर आया।

यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह ने इस समझौते को कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कंपनी प्रबंधन का आभार जताया। वहीं, कर्मचारियों के बीच संतोष और उत्साह साफ तौर पर देखा जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version