
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला चेन स्नैचिंग का शिकार हो गई। बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। जानकारी के अनुसार, भाटिया बस्ती निवासी बबिता सिंह सुबह टहलने के लिए टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित सर्विस रोड पर निकली थीं। नायक होटल के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो युवक उनके करीब आए और पलक झपकते ही गले से सोने की चेन छीनकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में दोनों आरोपी हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बाइक चला रहा युवक हाफ पैंट में दिखाई दे रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया। आदित्यपुर थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
इधर, लगातार हो रही चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आरआईटी मोड़ और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
Trending
- जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का 1.10 करोड़ रुपये का सोना गायब होने का आरोप, कई बैंक अधिकारी नामजद
- कोल्हान के विकास के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन और JCAPCPL की साझेदारी, कई योजनाओं पर होगा काम
- आदित्यपुर में महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीना सोने का चेन, सीसीटीवी में घटना कैद
- पलामू में वज्रपात का कहर: घर लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल
- रांची में घर के अंदर सो रहे व्यक्ति की हत्या, सिर पर भारी हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट
- टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान अभियान बना गंभीर मरीजों के लिए जीवनदान, 1871वां एसडीपी रक्तदान पूरा
- 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, 22 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय घेराव का ऐलान
- टाटा स्टील ने एथिक्स मंथ 2026 पर मीडिया एंगेजमेंट सेशन का किया आयोजन