जमशेदपुर: केबल कंपनी के कर्मचारियों ने अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर वेदांता ग्रुप के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रविवार को केबल टाउन स्थित सामुदायिक भवन मैदान में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति तय की और चेतावनी दी कि यदि 5 अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में केबल कंपनी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2025 में वेदांता ग्रुप द्वारा कंपनी का अधिग्रहण किए जाने के बावजूद उनके जमा पैसे का पूरा भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि वे अपनी बकाया राशि पर ब्याज सहित भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि इस मामले को लेकर वेदांता ग्रुप के खिलाफ एनसीएलटी, नई दिल्ली में कानूनी चुनौती भी दी गई है। उनका कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया के साथ-साथ अब आंदोलन के जरिए भी अपनी आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में यह भी कहा गया कि कर्मचारियों का उद्देश्य केवल बकाया भुगतान हासिल करना नहीं है, बल्कि केबल कंपनी को दोबारा सुचारु रूप से चालू कराना भी है, ताकि क्षेत्र का औद्योगिक विकास हो और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Trending
- साहिबगंज में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी और सास पर चाकू से किया हमला, आरोपी फरार
- गोलमुरी मार्केट की पान दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हुए चोर
- चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा TPC का हार्डकोर उग्रवादी, हो रही पूछताछ
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता विश्व कप का खिताब
- किरीबुरू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो गहरी नाली में जा घुसी, बड़ा हादसा टला
- बकाया भुगतान को लेकर केबल कंपनी कर्मचारियों का वेदांता के खिलाफ बिगुल, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी
- आदित्यपुर में युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
- बोलानी लौह अयस्क खदान में करंट लगने से दो संविदा श्रमिक गंभीर, 11 केवी लाइन पर काम के दौरान हुआ हादसा


