Spread the love
जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला विजया गार्डन और वास्तु विहार के बीच मुख्य सड़क का है, जहां दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक महिला सड़क से गुजर रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक अचानक उसके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए दोनों अपराधियों का पीछा किया। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद बदमाशों ने पिस्टल निकालकर महिला को धमकाया, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
error: Content is protected !!
Exit mobile version