Spread the love

 

जमशेदपुर:
रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की ओर से जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर फर्स्ट ऐड कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को राहत और सुरक्षा प्रदान की गई। यह व्यवस्था उप नियंत्रक सह धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा के निर्देश पर 28 मार्च 2026 को की गई।
नागरिक सुरक्षा के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि साकची गोलचक्कर, मानगो गोलचक्कर, रंकिणी मंदिर कदमा, मानगो गांधी मैदान तथा हनुमान मंदिर सहित कई स्थानों पर फर्स्ट ऐड कैंप स्थापित किए गए थे।
इसके अलावा स्वर्णरेखा नदी (मानगो) एवं खरकई नदी के दोमुहानी घाट, सोनारी और बेली बोधनवाला घाट (बिष्टुपुर) में विशेष रूप से गोताखोरों की तैनाती की गई थी, ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
रामनवमी के इस पावन अवसर पर सिविल डिफेंस के सभी स्वयंसेवकों और गोताखोरों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। सभी कर्मियों ने अनुशासन और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, जिससे पूरे जुलूस का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
error: Content is protected !!
Exit mobile version