जमशेदपुर : शुक्रवार की शाम आए तेज आंधी-तूफ़ान एवं मूसलाधार बारिश ने शहर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा का असर एल बी एस एम कॉलेज, जमशेदपुर परिसर में भी देखने को मिला। तेज हवा के कारण कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप स्थित एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा, जिससे प्रवेश मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया।
इसके अतिरिक्त तेज बिजली कड़कने एवं खराब मौसम के कारण कॉलेज के कई विद्युत उपकरणों को भी क्षति पहुंची है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंप्यूटर, विद्युत लाइन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रभावित हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
कॉलेज प्रशासन ने तत्काल स्थिति का जायजा लेते हुए परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की तथा साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से परिसर में आने-जाने से बचने की अपील की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने एवं बिजली बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं।
Trending
- राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे का हाफ एनकाउंटर, हथियार बरामदगी के दौरान पैर में लगी दो गोलियां
- वोल्टास राउंडअबाउट बना जमशेदपुर की नई हरित पहचान, टाटा स्टील यूआईएसएल और हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी की पहल
- मानगो में युवक की गोली मारकर हत्या, चार गोलियां दागने के बाद पत्थर से किया हमला, इलाके में सनसनी
- स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश
- नई दिल्ली में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आगाज, सीएम हुए शामिल
- डीडी बार हमले में SIT की बड़ी कार्रवाई, बार मालिक नीरज सिंह समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी दबोचे गए
- जमशेदपुर में 39 लाख की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार, तीन मास्टरमाइंड फरार
- टेल्को में 24 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार



