Spread the love
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को District Legal Services Authority के तत्वावधान में घाघीडीह केंद्रीय कारागार में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कैदियों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप भी लगाया गया।
जेल अदालत में व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम अजय कुमार गुड़िया, डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, लीगल एड काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा तथा सहायक सदस्य राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अदालत में कुल दो मामलों की सुनवाई हुई, हालांकि दोनों मामलों का निष्पादन नहीं हो सका।
कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों, रहन-सहन एवं सुविधाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं। वहीं मेडिकल टीम द्वारा सभी कैदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। आयोजन को सफल बनाने में जेल अधीक्षक, जेलर एवं अन्य अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।
error: Content is protected !!
Exit mobile version