Spread the love
जमशेदपुर पुलिस को जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार अवैध देसी पिस्टल, पांच जिंदा गोलियां, तीन खाली मैगजीन, एक खोखा, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 15 मई को जुगसलाई थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल कुमार, हरप्रीत सिंह भामराह, राहुल सिंह, अंकित सोनकर और बानेश्वर नामता शामिल हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version