Spread the love

जमशेदपुर : 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और दि मिलानी के संयुक्त तत्वाधान में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर इस शिविर को अपने वैसे दिवंगत पत्रकारों के नाम समर्पित करेगा, जिनका पिछले कुछ वर्षों में निधन हुआ है. इसमें वरिष्ठ पत्रकार राधे श्याम अग्रवाल, सिद्धनाथ दुबे, मनीष सिन्हा और अजय पांडेय का नाम शामिल है। रक्तदान शिविर बिष्टुपुर स्थित दि मिलानी सभागाार में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा. इस बात की जानकारी प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के महासचिव विकास श्रीवास्तव ने दी है। विकास श्रीवास्तव ने कहा कि मई, जून, जुलाई प्रचंड गर्मी का समय रहता है। इस समय आम रक्तदान शिविर बहुत कम आयोजित होते हैं। वहीं खून की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में अक्सर इन दिनों रक्त की उपलब्धता को लेकर समस्या देखने को मिलती है। इसलिए यह निणर्य लिया गया कि इसी समय रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपनी भूमिका अदा करेंगे.

error: Content is protected !!
Exit mobile version