Spread the love

पलामू: हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया पंचायत अंतर्गत पीपरडीह गांव के ग्रामीण इन दिनों सड़क की बदहाली से गंभीर परेशानी झेल रहे हैं। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण करीब एक किलोमीटर तक ग्रामीणों को रोजाना कीचड़ भरे रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। कीचड़ में वाहन फंसने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। छोटे-छोटे बच्चों को भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
स्थानीय निवासी प्रकाश कुमार रवि ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद विष्णु दयाल राम, पलामू उपायुक्त और विधायक संजय सिंह यादव से पीपरडीह गांव की सड़क समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होने के साथ बच्चों को स्कूल जाते समय कीचड़ भरे रास्ते से मुक्ति मिलेगी। इधर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शीघ्र पहल की उम्मीद जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण उनके लिए किसी सौगात से कम नहीं होगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version