Spread the love

जमशेदपुर:  अक्षर संवाद के एडिटर इन चीफ अरविंद सिंह की मां कमला देवी की पुण्यतिथि आज श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर अरविंद सिंह ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मां उनके जीवन की प्रथम और अंतिम गुरु थीं। उनकी प्रेरणा, स्नेह और आशीर्वाद की दिव्य ज्योति आज भी उनके जीवन को प्रकाशित कर रही है। उन्होंने मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बताए संस्कार और संघर्ष के रास्ते पर चलने की प्रेरणा हमेशा मिलती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे और जीवन पथ पर धैर्य व संघर्ष के साथ आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें।

error: Content is protected !!
Exit mobile version