
घटना रविवार की बताई जा रही है। गर्मी और छुट्टियों के कारण वाटर पार्क में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी दौरान महिला ने कुछ युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की अचानक एंट्री से पार्क परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान पार्क में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
फिलहाल पुलिस सभी हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।