Spread the love
जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक युवती की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान बेबी सोरेन के रूप में हुई है, जो सरायकेला जिले के दूधी गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
मोबाइल: 9431906113 / 6203488947
error: Content is protected !!
Exit mobile version