Spread the love

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात एक चोरी की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बाराफ्लैट संख्या 262 में रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी देवदत्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल फोन, गिटार और बांसुरी जैसी कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पूरी तरह बंद था, क्योंकि देवदत्ता नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। सुबह लगभग 6:30 बजे जब वे काम से लौट रहे थे, तभी पड़ोसी ने उन्हें फोन कर घर का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।
इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है।
Exit mobile version