Spread the love


जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 एवं 9 अगस्त 2026 (शनिवार और रविवार) को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी पात्र नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जो भी भारतीय नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या इस तिथि तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे निर्धारित फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। शिविर के दौरान मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं की सहायता करेंगे और आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पात्र युवा समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर अपने मतदान के अधिकार का उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से भी युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने की अपील की।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवेदन जमा करें और अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने में सहयोग करें।

error: Content is protected !!
Exit mobile version