Spread the love

सिद्धार्थ पांडेय/ चाईबासा
टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी के प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल’ खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 (कक्षा 10वीं) के मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान विद्यालय की प्राचार्या शशिकला मैम ने सफल विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या शशिकला मैम ने कहा, “किसी भी विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी समान महत्व है। हमारे विद्यार्थियों ने खेल के मैदान और शिक्षा के क्षेत्र में जो उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। विद्यालय को अपने इन होनहार बच्चों पर गर्व है और हमें विश्वास है कि ये आगे चलकर समाज व देश का नाम रोशन करेंगे।”
शैक्षणिक सत्र 2025-26 कक्षा 10वीं के द्वितीय बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया:
अदिति सिंह – 96.80% (484 अंक) – विद्यालय टॉपर
शताक्षी राज – 94% (470 अंक) – द्वितीय स्थान
श्रीजा पॉल – 93% (465 अंक) – तृतीय स्थान
अक्षिता वैष्णवी एवं कृष्णा गुप्ता – 91.40% (457 अंक) – संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान

क्लस्टर लेवल खेलकूद प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता:
बैडमिंटन:
अंडर-14 बॉयज (कांस्य पदक): निराकार राव
अंडर-19 बॉयज (रजत पदक): प्रियदर्शी, अश्विनी गिरी और सोमेश महांती
फुटबॉल:
अंडर-19 बॉयज (कांस्य पदक): शिग्र मंडल, नूरी बिरुआ, जय सिंह पूर्ति, राज आर्यन, सौरव केराई, आशीष हेस्सा, विश्ना , फ्रेडरिक तमसोय, मोनु सिंह, रोहित बोबोंगा, मनीष बानरा, देव महापात्रा, देवजीत गौर, सचिन उरांव, आलोक नापित और जयदीप पूर्ति

बास्केटबॉल
अंडर-19 बॉयज (रजत पदक): विराज वर्मा, रिमिल तिरिया, मजेंद्र बोबोंगा, अनित बोस, पार्थो दास, सिद्धार्थ गोप, अंशुमान राउत, अनिमेष कुमार और देव भादुड़ी
अंडर-14 बॉयज (रजत पदक): सत्यम सिंह, हेमंत कुमार प्रधान, मनीष प्रधान, पी. निराकार, तनिश करूआ, मंदिप कुम्हार, प्रत्युष कुमार मिश्रा, विकास ओझा और आशीष साहू

कराटे (स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक):
अंडर-14 गर्ल्स: आस्था सिंह (स्वर्ण पदक)
अंडर-17 गर्ल्स: अप्सरा अंसारी (स्वर्ण पदक)
अंडर-17 बॉयज: जिशु (रजत पदक), शिव (कांस्य पदक)
अंडर-19 बॉयज: सुमित प्रधान (कांस्य पदक), रोहित लाकड़ा (स्वर्ण पदक)

एथलेटिक्स (स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक):
अंडर-14 बॉयज & गर्ल्स: सौरव प्रधान (डिस्कस व शॉटपुट – स्वर्ण पदक), अनुष्का भारती (शॉटपुट – स्वर्ण पदक)
अंडर-17 बॉयज & गर्ल्स: मनजीत पूर्ति (100मी स्प्रिंट – रजत पदक), प्रज्ञानश्री मिश्रा (शॉटपुट – रजत पदक), दिशा सुरेन (जैवलिन – कांस्य पदक, डिस्कस – स्वर्ण पदक)
अंडर-19 बॉयज & गर्ल्स: मोहित गुप्ता (शॉटपुट – रजत पदक), आशीष हेस्सा (100मी – रजत पदक), भव्या (जैवलिन व डिस्कस – रजत पदक), जेनी हांसदा (100मी – कांस्य पदक)

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक शांतिपाठ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों और मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version