जमशेदपुर। मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने अंचल रस्तोगी के घर को निशाना बनाते हुए अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित अंचल रस्तोगी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। वापस लौटने पर घर के बाहर लगा ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो बैग में रखी अलमारी की चाबी गायब थी और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे गहने चोरी हो चुके हैं।
अंचल ने बताया कि वह चार दिन पहले ही इस मकान में किराए पर रहने आए थे। घटना की सूचना उलीडीह थाना को दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उन्होंने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को जानकारी दी। सूचना मिलते ही विकास सिंह मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी से फोन पर बात कर मामले का जल्द खुलासा करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की।
Trending
- आंधी-तूफ़ान से एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर को भारी नुकसान
- मानगो के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के गहने ले उड़े चोर
- खेलो इंडिया में झारखंड का बढ़ा मान: 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप हेतु टीआईडीसी सदस्य बने जे. पी. सिंह
- 29 वर्षों से जारी है माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का अनोखा उत्सव
- आदित्यपुर में आज लगेगा बिजली समाधान शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा मौके पर निपटारा
- उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर उपचार और टीकाकरण पर जोर
- झारखंड में 160 अधिकारी बिना पदस्थापन के, अंकित आनंद ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मांगा हस्तक्षेप
- बिष्टुपुर फायरिंग कांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद




