
जमशेदपुर के टेल्को स्थित टाटा मोटर्स गेट नंबर एक के सामने आज मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर नेता बंटी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी धरने पर बैठे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करना, वेतन में वृद्धि और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं शामिल हैं। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष आर के सिंह के खिलाफ भी नाराजगी देखने को मिली।
मजदूर नेता बंटी सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन और यूनियन के कुछ नेता मनमानी कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
रिपोर्ट : बिनोद केशरी