Spread the love

जमशेदपुर ल। गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। संस्थान के मैकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एंड स्मार्ट फैक्ट्री ब्रांच के दस प्रशिक्षुओं का देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी में चयन हुआ है।
चयनित छात्रों में आयुष कुमार सोलंकी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, सारीम मोहम्मद, मोहम्मद इरफान सादिक, करन प्रमाणिक, करन महतो, हिमांशु शेखर गोप, हिमांशु रंजन और देवाशीष मुखी शामिल हैं। संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान की ओर से कहा गया कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि चयनित प्रशिक्षु अपने कौशल और मेहनत के दम पर कंपनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version