गोलीकांड : घायल सनी की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत
जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले में घायल युवक सनी की टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतारामडेरा में कुछ दिन पहले आपसी विवाद के दौरान अज्ञात अपराधियों ने सनी पर गोली चला दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत टीएमएच में भर्ती कराया गया।
घटना-31 मार्च 2026, रात लगभग 9:30 बजे। अमित स्टोर डब्बा लाइन के पास, छायानगर, सीतारामडेरा की ये घटना है।
पीड़ित: हमलावरों ने नंदू लोहार (उर्फ नंदू कर्मकार) और सन्नी पुष्टि (उर्फ जगन्नाथ पुष्टि) पर गोली और चापड़ (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला किया था।
पुलिस जांच के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश (रामनवमी के दौरान हुए विवाद) के कारण किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी: करण वर्मा (21), निर्भय उर्फ छोटका (19), संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना (21) और कुणाल मुंडा उर्फ छिला (23)।

बरामदगी: पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा गोली, तीन चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए ह
आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ।