अक्षर संवाद, जमशेदपुर
स्वदेशी जागरण मंच के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आज आगामी पर्यावरण पहल अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं जिसमे पौधरोपण अभियान को देखेंगे संजय अग्रवाल, अखिल सिंह और गुरजीत सिंह एवं (संगोष्ठी विभाग को देखेंगे) डॉ. अनिल राय, डॉ अजय पाठक और संजीत सिंह। साथ ही वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनसहभागिता को केंद्र में रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, समर्पण और टीम भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प लिया। बैठक मे सभी ने मिलकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। बैठक में बन्दे शंकर सिंह,अमित मिश्रा, अभिषेक बजाज, बिनय शर्मा, अशोक कुमार, कौशल कुमार, योगेंद्र शुक्ला, अमरेंद्र कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, विकास साहिनी, अमरनाथ सिंह उपस्थित रहे।


