Author: ARVIND SINGH

सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने कई दिनों से लापता दो युवकों के शव बरामद किए। दोनों शव रामचंद्रपुर-रापचा फुटबॉल मैदान के समीप जमीन के नीचे दबे मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या के बाद शवों को छिपाने के लिए जमीन में दफन किए जाने की आशंका जता रही है। मृतकों की पहचान राहुल हांसदा और तपन प्रधान के रूप में हुई है। दोनों युवक 13 अगस्त से लापता थे। परिजनों ने 20 अगस्त को कांड्रा थाने…

Read More

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने विशेष जांच अभियान चलाया। 12 ट्रेनों में की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल 425 मामले सामने आए, जिनमें 312 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए। इसके अलावा बिना बुकिंग सामान लेकर यात्रा करने के 113 मामले दर्ज किए गए। सभी मामलों में रेलवे नियमों के अनुसार जुर्माना वसूला गया। 12 ट्रेनों में चला सघन जांच अभियान रांची रेल मंडल की ओर से 20 अगस्त को रांची स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच और जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य बेटिकट यात्रा रोकने…

Read More

अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के गांवों में नाबालिगों और युवाओं को अपराध, नशा तस्करी तथा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित नेटवर्क से बचाने के लिए पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस मुहिम में धार्मिक स्थलों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों की सहायता ली जा रही है। सीमावर्ती इलाकों के गुरुद्वारों में शाम के समय लाउडस्पीकर से युवाओं एवं उनके अभिभावकों के लिए सतर्कता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। रहिरास साहिब के पाठ के बाद गूंज रहा अलर्ट गांवों के गुरुद्वारों में रहिरास साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद पुलिसकर्मी लोगों को संदिग्ध…

Read More

जामताड़ा: झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं को अपनी जानकारी जांचने और आवश्यक आवेदन जमा करने का एक और अवसर दिया जा रहा है। जामताड़ा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 22 और 23 अगस्त को दूसरे तथा अंतिम विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ अपने विवरण में मौजूद गलतियों को ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगे बीएलओ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया…

Read More

मुंबई : महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई के कुलाबा इलाके में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 13 रेस्टोरेंट, क्लब और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। कार्रवाई की जद में बॉम्बे प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब और मैकडॉनल्ड्स फैमिली रेस्टोरेंट जैसी चर्चित जगहें भी आई हैं। निरीक्षण में सामने आईं गंभीर खामियां FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में अधिकारियों ने कुलाबा के कई प्रतिष्ठानों की रसोई, खाद्य भंडारण व्यवस्था और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। जांच के दौरान…

Read More

हजारीबाग: जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग के दो शूटर गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग से जुड़े कुछ अपराधी उरीमारी इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना को गंभीरता से…

Read More

बेतिया: पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के पराऊ टोला में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। छठियार कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे जुटी भीड़ को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पराऊ टोला में एक बच्चे के छठियार कार्यक्रम के अवसर पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के…

Read More

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के पावर प्लांट में उत्पादन के दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद परिसर में आग फैल गई। हादसे में तीन इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों की पहचान रांची निवासी और फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज 50 वर्षीय संजीव कुमार केसरी, बोकारो के जरीडीह बिहार निवासी 25 वर्षीय विनीत महतो और गढ़वा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है।…

Read More

– मरम्मत के अभाव में जर्जर हुई सड़क, जगह-जगह बने गड्ढों में जमा है बारिश का पानी नीलाम्बर-पिताम्बरपुर: दो दिनों की लगातार बारिश के बाद पिपरा से भकासी जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय ग्रामीणों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आवागमन करना जोखिम भरा बना हुआ है। पिपरा चौक से धोबही, किरतो, पहाड़ी कला, पहाड़ी खुर्द होते…

Read More

नीलाम्बर-पिताम्बरपुर: तरहसी प्रखंड के सेलारी पंचायत भवन के समीप बहने वाले बहेरा खाला के टेढ़वा नाला पर ग्रामीणों के श्रम और सहयोग से बनाया गया पुल दो दिनों की लगातार बारिश के बाद तेज बहाव में बह गया। पुल के बह जाने से करीब 100 घरों के लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के सामने एक बार फिर आवाजाही की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, टेढ़वा नाला पर पुल नहीं होने के कारण वे वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं। बरसात के दिनों में नाला उफान पर आने के बाद आवागमन पूरी तरह प्रभावित…

Read More