Author: ARVIND SINGH

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ सदस्य चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में लेवी वसूली की…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर में गुरुवार देर रात डिमना लेक के समीप स्थित एक प्रतिबंधित तालाब में हुए दर्दनाक हादसे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद तीसरा जूनियर डॉक्टर तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, समीर, साक्षम और यश नामक तीनों जूनियर डॉक्टर गुरुवार रात डिमना लेक के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे प्रतिबंधित और डेंजर जोन घोषित तालाब के किनारे मौजूद थे। इसी दौरान एक डॉक्टर का मोबाइल फोन पानी…

Read More

जमशेदपुर: सुंदरगढ़ जिले के कोइड़ा प्रखंड स्थित पाटमुंडा ग्राम पंचायत के पटुली गांव में नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) की आयरन ओर माइंस की ओर से गुरुवार को 77वां वन महोत्सव आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और वनीकरण अभियान में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। वन महोत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली और लोगों को पौधारोपण व प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम…

Read More

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बागबेड़ा में गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे ने शाम तक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक प्रेम महतो के इलाज और दुर्घटना करने वाली कार के मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों व स्थानीय लोगों ने डीबी रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गरमा गया, जब डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल के…

Read More

जमशेदपुर: दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जमशेदपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला झामुमो के बैनर तले साकची गोलचक्कर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए पूरे मामले की…

Read More

जमशेदपुर: दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब जमशेदपुर तक पहुंच गई है। गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर साकची में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर हुआ कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है और छात्र हितों पर सीधा हमला है। उनका आरोप था कि छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में झारखंड भाजपा के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम जिले की संयुक्त संगठनात्मक बैठक भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक रणनीति पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में बूथ स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।…

Read More

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार को NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक तनाव हिंसा में बदल गया। भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों के आमने-सामने आने से स्थिति अचानक बिगड़ गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी, धक्का-मुक्की और पथराव की घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि NEET पेपर लीक मामले में केंद्र…

Read More

चाईबासा:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित नक्सल प्रभावित कुर्थाबेड़ा गांव में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकू ने ग्रामीणों को विकास की नई सौगात दी। विधायक ने कई गांवों को जोड़ने वाली पुलिया निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और कहा कि इस दुर्गम गांव में जनप्रतिनिधियों का पहुंचना बेहद दुर्लभ है।ग्रामीणों ने बताया कि विधायक सोनाराम सिंकू दूसरी बार गांव पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की पहल की थी। अब पुलिया निर्माण शुरू…

Read More