जमशेदपुर: जमशेदपुर में गुरुवार देर रात डिमना लेक के समीप स्थित एक प्रतिबंधित तालाब में हुए दर्दनाक हादसे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद तीसरा जूनियर डॉक्टर तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, समीर, साक्षम और यश नामक तीनों जूनियर डॉक्टर गुरुवार रात डिमना लेक के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे प्रतिबंधित और डेंजर जोन घोषित तालाब के किनारे मौजूद थे। इसी दौरान एक डॉक्टर का मोबाइल फोन पानी में गिर गया। मोबाइल निकालने के लिए वह तालाब में उतर गया, लेकिन गहरे पानी में फंसकर डूबने लगा। साथी को बचाने के लिए दूसरा डॉक्टर भी तालाब में कूद गया, लेकिन वह भी गहराई में चला गया। दोनों को बचाने के प्रयास में तीसरा डॉक्टर यश भी पानी में उतरा। यश को तैरना आता था, इसलिए वह किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि समीर और साक्षम पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार तड़के बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। सूचना मिलते ही एमजीएम अस्पताल के कई जूनियर डॉक्टर और अन्य चिकित्सक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में मातम का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने और गहरे पानी में उतरने के कारण हुआ। पुलिस ने दोनों डॉक्टरों के शवों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया।
Trending
- देवघर में राहगीरों से हथियार के बल पर लूट करने वाला बिहार का बदमाश गिरफ्तार, कट्टा और लूटा मोबाइल बरामद
- अवैध शराब पर सख्ती, उत्पाद विभाग में होगी बहाली; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए कई अहम निर्देश
- चक्रधरपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का ताला तोड़ लाखों की चोरी, आईफोन-लैपटॉप समेत महंगे गैजेट्स ले उड़े चोर
- टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग कांड का खुलासा, तीन शूटर हथियारों के साथ गिरफ्तार
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के ICU में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा
- हजारीबाग में पुलिस-बदमाश आमने-सामने, फायरिंग में एक अपराधी के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार
- जमशेदपुर: डिमना लेक के पास प्रतिबंधित तालाब में डूबे एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर, मोबाइल निकालने में हुआ हादसा
- सुंदरगढ़ में एनआईएनएल ने मनाया 77वां वन महोत्सव, 250 से अधिक लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
