Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के वैज्ञानिकों का बड़ा कमाल! सबरीमाला स्वर्ण चोरी का खुला राज, Nano Layer ने पकड़ ली पूरी चालाकी
- पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, एक साल में भरेंगे खाली पद; सरकार ने तैयार किया प्लान
- जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, खरकई खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर; 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट, 67 से घटकर 47 रुपये किलो हुई
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली: यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। प्रश्नपत्रों में बड़ी गलतियां सामने आने के बाद एनटीए ने अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। अब इन तीनों विषयों के लिए सितंबर महीने में पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि इस दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रश्नपत्रों में सामने आई गंभीर खामियां एनटीए के अनुसार, इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों की जांच के दौरान कई तरह की…
जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जुगसलाई नया बाजार कृषि उत्पादन बाजार समिति हाट परिसर में गणेश हनुमान मंदिर के समीप भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड नंबर-15 की वार्ड पार्षद सुरेंद्र कौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। राष्ट्रगान से पहले उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाया। लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में…
रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन के 23वें दिन रविवार को छात्रों ने रांची में प्रदर्शन किया। रांची में प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। लगातार 22 दिनों तक शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद छात्रों ने अब आंदोलन को और उग्र करने का ऐलान किया है। छात्रों ने झारखंड सरकार को 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम…
जमशेदपुर: माझी पारगना माहाल पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, जुगसलाई तोरोप के माझी बाबा, पारानिक और गोडेत बाबाओं की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पारगना बाखुल, पोंडेहासा जमशेदपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जुगसलाई तोरोप के पारगना बाबा दसमत हांसदा ने की। बैठक में समाज की धार्मिक व्यवस्था, पूजा पद्धति, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी 6 सितंबर 2026 को दिसोम जाहेर थान, कोरोनडीह, जमशेदपुर में एक दिवसीय धर्म सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार, स्टेज-पंडाल, भोजन और अतिथियों के स्वागत सहित विभिन्न…
जमशेदपुर: आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से यूनियन प्रांगण में समारोह आयोजित किया गया। यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने टाटा साहब की प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, ईआर हेड सौमिक रॉय, एलेन जोसेफ, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। इससे पूर्व टाटा मोटर्स के ग्राम विकास केंद्र परिसर में महामंत्री आरके सिंह और ईआर हेड सौमिक रॉय ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी…
बिनोद केशरी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के पोडाडीहा गांव में रविवार, 16 अगस्त को ग्रामीणों ने सोमबारी पुराण की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मृतका के माता-पिता ने भी रैली में शामिल होकर प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों और मृतका के परिजनों का आरोप है कि सोमबारी पुराण ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास…
धर्मेंद्र कुमार, पटना सूचना के अधिकार(RTI) से प्राप्त एक आंकड़े ने बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग और नगर निकायों की खरीद- प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे आम बोलचाल में ‘डस्टबिन घोटाला’ कहा जा सकता है! एक ऐसे राज्य में जहां बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं खुद वेंटिलेटर पर हैं, वहां डस्टबिन के एक साधारण डिब्बे की खरीद में करोड़ों के हेरफेर के आरोप व्यवस्था की नीयत और नीति दोनों को कटघरे में खड़ा करते हैं। इस पूरे विवाद के केंद्र में वो आंकड़े हैं जो आम जनता की गाढ़ी कमाई के दुरुपयोग की गवाही देते हैं। आरटीआई से…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गालूडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गालूडीह बराज के कैनाल रोड से करीब 11 किलो अवैध गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गांजा के अलावा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और काला हेलमेट भी बरामद किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। रविवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल…
संगीता पांडेय, रांची: एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के बाद ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण, रांची की प्रथम चेयरमैन बीबी मंगल मूर्ति तथा विशिष्ट अतिथि डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड जोन-बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम.के. सिन्हा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के…
जमशेदपुर: मनपीटा गांव में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में गौतम कर्मकार को नया ग्राम प्रधान चुना गया। मनपीटा मौजा के अंतर्गत आने वाले हुरलूंग, लुपुंगडीह, नूतनडीह और मनपीटा गांवों के ग्रामीणों की मौजूदगी में पारंपरिक विधि-विधान के साथ उन्हें ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्रामीणों ने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर गौतम कर्मकार के चयन पर सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति दी। विशेष ग्रामसभा में हुरलूंग पंचायत की मुखिया लीना मुंडा, उपमुखिया निरंजन रूही दास, वार्ड सदस्य सिधू कर्मकार, धनंजय सिंह मुंडा, मधु मंडल, मोजन महतो, पूर्व उपमुखिया राजेश कर्मकार, अमूल्य कर्मकार, कृष्णा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और…
