Author: ARVIND SINGH

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के पावड़ीमेल चौक के समीप शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्तित्व ‘कामाख्या बाबा’ के नाम से पहचान रखने वाले शिवलाल नाथ उर्फ सूरज गोप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद हेंसा गांव निवासी महेंद्र सिंह जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह शिवलाल नाथ उर्फ सूरज गोप अपनी वैगनआर कार से चाईबासा से सरायकेला लौट…

Read More

जमशेदपुर: नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) एक बार फिर राज्य की सबसे प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिताओं में शामिल ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करने जा रही है। यह लगातार पांचवां अवसर होगा जब इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न जिलों से 140 से अधिक युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के उभरते हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध…

Read More

जमशेदपुर: वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूडीआरओ) की ओर से शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में 13वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हस्तकरघा उद्योग को रोजगार, आत्मनिर्भरता और भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए बुनकरों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि केवल उत्पादन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बुनकरों की आमदनी बढ़ाने के लिए आधुनिक डिजाइन, ई-कॉमर्स, कौशल विकास और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि नई पीढ़ी हस्तकरघा उद्योग से जुड़ेगी…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय, खुकड़ाडीह में किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य, किशोरावस्था में आने वाले बदलाव, रिश्तों की समझ और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की पहल पर आयोजित इस “एक्सपर्ट टॉक” में सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने विशेषज्ञ के रूप में छात्राओं से संवाद किया। करीब तीन घंटे तक चले इस संवाद कार्यक्रम में कक्षा 9वीं और 10वीं की लगभग 140 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक…

Read More

जमशेदपुर: ग्रेजुएट महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीएड विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और विभिन्न कानूनों की जानकारी देकर जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी शामिल हुए। वहीं वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता के.के. सिन्हा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सदस्य योगिता कुमारी तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।…

Read More

जमशेदपुर: शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित तुरियाबेड़ा में गुरुवार रात महिला से लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई। तीन अज्ञात बदमाशों ने सुनसान रास्ते का फायदा उठाते हुए महिला का गला दबाया और उनके गले से सोने की चेन व कान की बाली लूटकर फरार हो गए। घटना में महिला घायल हो गई, जिनका स्थानीय क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तुरियाबेड़ा निवासी मंजू देवी गुरुवार रात करीब 9:30 बजे रामनगर से दवा लेकर अपने घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में एक युवक…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना पुलिस ने 31 जुलाई को बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिरसानगर निवासी पंकज हरपाल उर्फ हेनरी (24) और रोहित कुमार मुर्मू (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर 220 (JH05CN-3650) भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे ने गुरुवार को बताया कि 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे 58 वर्षीय अर्चना श्रीवास्तव एच रोड के…

Read More

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क के रौनक फास्ट फूड के सामने महिला से हुई चैन छिनतई की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छीना गया सिटी गोल्ड का चैन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और अब यह भी जांच की जा रही है कि वे शहर में हुई अन्य छिनतई और लूट की घटनाओं में शामिल रहे…

Read More

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागढ़िया गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी अबरास अंसारी दूसरे राज्य में मजदूरी करता है और हाल ही में घर लौटा था। गुरुवार देर रात किसी बात को लेकर उसकी पत्नी गुलचेहरा बीबी…

Read More

लातेहार: झारखंड में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मनिका प्रखंड कार्यालय के बड़काडीह पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच पूरे दिन घटना चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी कि वह एक सरकारी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की…

Read More