Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर :  खबरों के जरिए समाज की आवाज उठाने वाले पत्रकारों ने शुक्रवार को रक्तदान के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में तीन घंटे के दौरान तीन एसडीपी समेत कुल 93 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ आयोजन दोपहर एक बजे तक चला। शिविर के साथ पत्रकारों के लिए जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने की सहयोगी संस्था पीएसएफ की घोषणा भी महत्वपूर्ण रही। रक्तदान के साथ जरूरतमंदों की मदद का संकल्प इस आयोजन ने पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच…

Read More

तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह महीने से सरकारी एंबुलेंस नहीं होने का दावा, गंभीर हालत में निजी वाहन से सदर अस्पताल ले जाने की नौबत; 18 साल से अधूरे और खंडहरनुमा भवन में संचालित हो रहा स्वास्थ्य केंद्र तांतनगर (पश्चिमी सिंहभूम) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक गंभीर मामला सामने आया है। तांतनगर अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। कार्यालय में काम करने के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आरोप है…

Read More

लखपति दीदी से आगे बढ़कर अब करोड़पति दीदी बनाने पर जोर, स्वयं सहायता समूहों के जरिये ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बताया आत्मनिर्भर भारत की ताकत। विजयवाड़ा : भारत 2047 से पहले आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल कर सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और स्वयं सहायता समूहों की बढ़ती भूमिका को इसका महत्वपूर्ण आधार बताया है। गुरुवार को विजयवाड़ा के पुन्नमी घाट पर आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला-2026 को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश को अब लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़कर करोड़पति दीदी बनाने की दिशा में काम करना…

Read More

केंद्र सरकार ने उद्योग जगत से मिलाया हाथ, कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार देंगी कौशल प्रशिक्षण; कम से कम 20 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को कैप्टिव एंप्लायमेंट के तहत नौकरी देने की व्यवस्था रांची : झारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण के जरिए रोजगार पाने का नया रास्ता खुल सकता है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग जगत के साथ साझेदारी की है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के दूसरे चरण में 1.83 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के तहत कंपनियां अपनी जरूरतों…

Read More

मेडिकल जांच में स्पर्म नहीं मिलने के बावजूद पीड़िता की गवाही को हाईकोर्ट ने माना विश्वसनीय, तीन दोषियों को दो महीने के अंदर आत्मसमर्पण करने का निर्देश जमशेदपुर/रांची : पूर्वी सिंहभूम के पटमदा थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने चारों दोषियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए चारों दोषियों की अपील खारिज कर दी। अदालत ने उन्हें दी गई 20-20 साल के कठोर कारावास और 40-40 हजार रुपये जुर्माने की सजा को सही ठहराया…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के बीच बयानों पर विवाद। भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, लोकतांत्रिक अधिकारों और सत्ता परिवर्तन को लेकर छिड़ी बहस। नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच दिल्ली की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन और भारत में युवाओं के आंदोलन के बीच समानता का उल्लेख किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की…

Read More

मां दुर्गा के स्वागत में करोड़ों के कारोबार की संभावनाएं, मूर्तिकारों से लेकर पंडाल निर्माता, लाइटिंग कारोबारी, फूल विक्रेता और छोटे दुकानदारों तक को मिलता है काम जमशेदपुर : दुर्गा पूजा का नाम आते ही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं, आकर्षक पंडाल, रंग-बिरंगी रोशनी और श्रद्धालुओं की भीड़ आंखों के सामने उभरने लगती है। लेकिन इस धार्मिक उत्सव का एक दूसरा चेहरा भी है। यह चेहरा है रोजगार, कारोबार और स्थानीय अर्थव्यवस्था का। जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केवल आस्था और परंपरा का महापर्व नहीं, बल्कि हजारों लोगों की आजीविका से जुड़ा एक बड़ा आयोजन भी है। पूजा की तैयारियां शुरू…

Read More

रांची :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में संभावित भीड़ को देखते हुए रामगढ़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को नेमरा में होने वाले कार्यक्रम के लिए 14 अतिरिक्त आईपीएस अधिकारी, 42 डीएसपी और 2300 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को कार्यक्रम के अगले दिन, 19 अक्टूबर की सुबह तक विधि-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। वीआईपी और आम लोगों की भीड़ पर ध्यान संस्कार भोज में विशिष्ट अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों के पहुंचने की संभावना…

Read More

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 52 मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 21 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच में ऐसे गिरोह का पता चला है, जो अलग-अलग राज्यों में दुकानों को निशाना बनाकर चोरी का सामान नेपाल में बेचता था। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से हुई गिरफ्तारियों के बाद पुलिस अब दो अन्य आरोपियों और बाकी मोबाइल की तलाश में जुटी है। शटर उठाकर दुकान से उड़ाए थे मोबाइल पुलिस के अनुसार, पांच अक्टूबर, 2026 को चक्रधरपुर थाना क्षेत्र…

Read More

15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये हुई ईपीएफओ की वेतन सीमा, देशभर में 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की उम्मीद; जानिए कर्मचारियों की जेब और रिटायरमेंट पर क्या होगा असर जमशेदपुर : टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। केंद्र सरकार ने ईपीएफओ के अनिवार्य कवरेज के लिए निर्धारित वेतन सीमा को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। यह बदलाव 17 सितंबर…

Read More