Author: ARVIND SINGH

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! परीक्षा नियमों में होगा बड़ा बदलाव, 23,610 पदों पर नियुक्ति का रास्ता सा रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार नियमों और परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक बदलाव की तैयारी में है। परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों को रोकने, प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने और पेपर लीक जैसी आशंकाओं पर अंकुश लगाने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए…

Read More

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 28 वर्षीय भतीजी बृष्टि मुखर्जी मंगलवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट क्षेत्र स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के दूसरे तल के कमरे में मिला शव पुलिस के मुताबिक बृष्टि मुखर्जी का शव रामपुरहाट क्षेत्र के कुसुम्बा गांव स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे से बरामद किया गया। शुरुआती जांच…

Read More

नई दिल्ली : ग्लोबल वार्मिंग का असर अब हिमालय के ग्लेशियरों पर साफ दिखाई दे रहा है। बढ़ते तापमान के कारण ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहे हैं और उनके पीछे हटने से कई नई झीलें बन रही हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर कार्बन उत्सर्जन की मौजूदा स्थिति जारी रही तो वर्ष 2100 तक हिमालय, काराकोरम, पामीर, हिंदू कुश और तियान शान जैसे ऊंचे एशियाई पर्वतीय क्षेत्रों में मौजूद बचे हुए ग्लेशियरों का करीब तीन-चौथाई हिस्सा खत्म हो सकता है। ग्लेशियरों के पिघलने से बन रही हैं खतरनाक झीलें ग्लेशियर जब पीछे हटते हैं तो उनके…

Read More

मुंबई : बिना बड़े सितारों और व्यापक प्रचार के सिनेमाघरों में पहुंची धार्मिक-बायोग्राफिकल फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। शुरुआती दिनों में कमजोर कमाई के कारण फिल्म को लेकर कई सवाल उठे थे। हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी ने तीसरे सप्ताह से इसका पूरा खेल बदल दिया। फिल्म अब वर्ष 2026 की प्रमुख स्लीपर हिट फिल्मों में शामिल हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमित बजट में बनी यह फिल्म बाबा नीम करौली के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा और विचारों से प्रेरित है। इसका लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।…

Read More

नई दिल्ली : विश्व चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चाइना मास्टर्स सुपर 750 टूर्नामेंट में नए उत्साह के साथ उतरने के लिए तैयार हैं। भारत की चुनौती का नेतृत्व स्टार शटलर लक्ष्य सेन करेंगे। उनके अतिरिक्त अनुभवी किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी–चिराग शेट्टी की जोड़ी और युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा सहित कई भारतीय कोर्ट पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे।टूर्नामेंट का ड्रॉ आसान नहीं है और भारतीय खिलाड़ियों को शुरुआती मुकाबलों से ही कड़ी चुनौती मिल सकती है। पुरुष एकल के पहले दौर में लक्ष्य सेन का सामना फ्रांस के विश्व चैंपियन एलेक्स लैनियर से प्रस्तावित…

Read More

खड़गपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के एक होनहार छात्र की जापान में हुई दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय श्याम संतोष अग्रवाल के रूप में हुई है। वह हिरोशिमा यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप कर रहे थे। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही आईआईटी खड़गपुर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक, सहपाठी और संस्थान के अधिकारी श्याम को एक प्रतिभाशाली तथा मेहनती विद्यार्थी के रूप में याद कर रहे हैं। आर्किटेक्चर में कर रहे थे उच्च शिक्षा महाराष्ट्र के रहने वाले श्याम संतोष अग्रवाल आईआईटी खड़गपुर के आर्किटेक्चर एंड रीजनल प्लानिंग…

Read More

रांची : झारखंड की बेटियां अब सिर्फ स्कूल-कॉलेज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उच्च शिक्षा में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अखिल भारतीय सर्वेक्षण–2023-24 की रिपोर्ट में झारखंड को लेकर एक खास तस्वीर सामने आई है। राज्य में उच्च शिक्षा के लिए नामांकित छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। यही वजह है कि छात्राओं के नामांकन के मामले में झारखंड देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल हो गया है। उच्च शिक्षा में बेटियों का बढ़ा दबदबा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में सर्वेक्षण अवधि के दौरान उच्च शिक्षा में करीब 4.5…

Read More

नई दिल्ली : महीने की शुरुआत में ही कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है। 1 सितंबर 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कई बड़े शहरों में सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये से लेकर 11.50 रुपये तक बढ़ाए हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकानों और उन तमाम कारोबारों पर पड़ सकता है, जहां खाना पकाने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में राहत अच्छी खबर यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले…

Read More

जमशेदपुर : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरकार ने काफी हद तक ऑनलाइन कर दिया है। आवेदन से लेकर स्लॉट बुकिंग और टेस्ट तक कई चरण डिजिटल माध्यम से पूरे किए जाते हैं। इसके बावजूद जमशेदपुर जिला परिवहन कार्यालय (DTO) के आसपास कथित बिचौलियों की सक्रियता और लाइसेंस बनवाने के नाम पर अतिरिक्त रकम लिए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। आवेदकों का दावा है कि निर्धारित सरकारी शुल्क करीब ₹1700 होने के बावजूद दलालों अथवा बिचौलियों के माध्यम से पूरी प्रक्रिया कराने में ₹5 हजार से ₹6 हजार तक खर्च हो रहा है। यदि यह दावा सही…

Read More

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले में माओवादी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। दलमा और आसपास के जंगलों में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने के उद्देश्य से सुरक्षा एजेंसियों ने 1 करोड़ रुपये के इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश समेत छह वांछित माओवादियों के तस्वीर वाले पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों को दलमा से सटे सीमावर्ती गांवों, प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद ग्रामीणों के बीच वांछित माओवादियों की पहचान को लेकर जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय…

Read More