Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त
- दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त
- पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी
- नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला
- पश्चिम बंगाल: मंगलकोट की मस्जिद में तड़के पहुंची NIA, इमाम गिरफ्तार; 6 घंटे पूछताछ के बाद JMB कनेक्शन की जांच
- पैसों के विवाद में खौफनाक हत्या: कसाई ने महिला का गला रेता, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका
- पूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से
- कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में चल रही विकास योजनाओं की रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा के लिए झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने रविवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। परिसदन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू ने की। समिति ने स्पष्ट किया कि योजनाओं में अनावश्यक देरी और गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में समिति के सदस्य एवं विधायक नागेंद्र महतो, मथुरा प्रसाद महतो, शशिभूषण मेहता और सोमेश सोरेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लंबित कार्यों के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना समिति ने जिले…
बोनस समझौता होने के बाद खुशी जाहिर करते टाटा मोटर्स कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और समर्थक। जमशेदपुर : त्योहारों से पहले टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के बीच सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस समझौते पर सहमति बन गई। समझौते के अनुसार पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 82,500 रुपये और न्यूनतम 52,600 रुपये बोनस के रूप में दिए जाएंगे। इस फैसले से प्लांट में कार्यरत हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल है। वेतन के साथ खाते में पहुंचेगी राशि बोनस की राशि सितंबर…
रांची : जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है। भीड़ और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक…
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले की सड़कों पर भारी वाहनों की अनियंत्रित और अवैध पार्किंग से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर झारखंड हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य के उद्योग सचिव अरवा राजकमल सोमवार को सरायकेला पहुंचे और अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। डीसी-एसपी समेत आला अधिकारियों के साथ समीक्षा परिषदन में हुई बैठक में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों, मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की पार्किंग, यातायात व्यवस्था और…
सरायकेला : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में 25 सितंबर की रात हुई गोलीबारी और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे घर में कथित तौर पर रखे अवैध कमाई के पैसे को लूटने की साजिश थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश जारी है। रिश्तेदार ने साथियों के साथ रची थी साजिश एसडीपीओ सरायकेला अनुभव भारद्वाज के अनुसार, मुख्य आरोपी शेख अजहरुद्दीन कल्लू खान का रिश्तेदार और पूर्व परिचित है। पुलिस जांच में सामने आया कि अजहरुद्दीन अपने…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिला निर्वाचन कार्यालय सह उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे, पुतला भी फूंका प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। एनएसयूआई के छात्र नेता भी प्रदर्शन…
नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा
नई दिल्ली : अमेरिका की प्रतिष्ठित कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय की एक पूर्व छात्रा ने सात छात्रों पर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने विश्वविद्यालय प्रशासन और आरोपी छात्रों के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया है। मामला अदालत पहुंचने के बाद पुलिस ने भी इसकी जांच दोबारा शुरू कर दी है। वर्ष 2024 की बताई जा रही घटना मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कथित घटना वर्ष 2024 में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से जुड़े ‘काई फाई’ फ्रेटरनिटी हाउस में हुई थी। अदालती दस्तावेजों में पीड़िता की पहचान…
रांची : झारखंड के बोकारो जिले के भंडरो गांव की तस्वीर एक इंजीनियर की सोच और मेहनत ने पूरी तरह बदल दी है। महानगरों में करीब दस वर्षों तक नौकरी करने के बाद इंजीनियर दयामय महतो अपने गांव लौटे और उसे डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने का संकल्प लिया। उनकी पहल के बाद आज गांव के अलग-अलग हिस्सों में Wi‑Fi उपलब्ध है, सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं और विद्यार्थियों को ई-लाइब्रेरी में मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण मिल रहा है। गांव के हर कोने तक पहुंचा इंटरनेट भंडरो गांव में पहले इंटरनेट की सुविधा सीमित थी। विद्यार्थियों और ग्रामीणों को…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के हजारों कर्मचारियों की नजर आज होने वाली अहम वार्ता पर टिकी है। कर्मचारियों के सालाना बोनस को लेकर प्रबंधन और वर्कर्स यूनियन के बीच आज बातचीत का अंतिम दौर होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद दोपहर या शाम तक समझौते पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर हो सकते हैं। बोनस के साथ अप्रेंटिस बहाली भी अहम मुद्दा इस बार वार्ता सिर्फ बोनस के आंकड़े तक सीमित नहीं रहने वाली है। यूनियन की ओर से कर्मचारियों के हित से जुड़े अन्य मुद्दों के साथ अप्रेंटिस की बहाली को भी प्रमुखता से…
रांची : जिले में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। मार्च से अगस्त 2026 के बीच सदर अस्पताल सहित रांची के सभी 14 प्रखंडों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉग बाइट के कुल 31,368 मामले दर्ज किए गए। इस हिसाब से औसतन हर दिन 170 से अधिक लोगों को कुत्तों के काटने के बाद उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचना पड़ा। राहत की बात यह रही कि स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। समय पर इलाज मिलने के कारण इस अवधि में किसी मरीज में रेबीज की…










