Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड स्थित कांकु गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रशर और खनन परियोजना को लेकर ग्रामीणों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है। जहां एक ओर कुछ ग्रामीण पर्यावरण और जनजीवन पर संभावित प्रभाव का हवाला देते हुए परियोजना का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रैयत परिवारों ने उद्योग के समर्थन में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उद्योग समर्थक ग्रामीणों का कहना है कि कांकु और आसपास का क्षेत्र आर्थिक रूप से पिछड़ा है तथा रोजगार के सीमित अवसरों के कारण बड़ी संख्या में युवाओं को महानगरों की ओर पलायन…

Read More

असम: असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के एक AN-32 परिवहन विमान में आग लगने की घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। विमान अपनी नियमित उड़ान पूरी कर एयरबेस पर सुरक्षित उतर चुका था, लेकिन लैंडिंग के कुछ देर बाद उसमें धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते विमान के एक हिस्से में आग फैल गई, जिसके बाद एयरबेस पर तत्काल आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वायुसेना की दमकल इकाइयां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। आग को फैलने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई और विमान के…

Read More

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास मजदूरों से भरी एक बस पलटने से 25 लोग घायल हो गए। इनमें 15 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 60 से 70 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर नवादा जिले के एक ईंट-भट्ठे में काम करने के बाद पश्चिम बंगाल के कूचबिहार स्थित अपने घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब…

Read More

रांची: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार झारखंड में दस्तक दे दी है। हालांकि इस वर्ष मानसून केरल पहुंचने में सामान्य से तीन दिन देर हुई, लेकिन झारखंड में इसकी एंट्री पिछले साल की तुलना में पांच दिन पहले दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी की ओर से आगे बढ़ते हुए मानसून ने संताल परगना क्षेत्र के रास्ते राज्य में प्रवेश किया। मानसून के आगमन के साथ जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम के कई इलाकों में इसका प्रभाव देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में करैत सांप का आतंक लगातार जानलेवा साबित हो रहा है।अलग-अलग गांवों में हुई दो घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को सांप के डंसने के बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया। बावजूद इसके दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल है। पहली घटना बहादुरपुर गांव के झाबाबोला टोला की है। यहां 18 वर्षीय सोरवी सरदार रात…

Read More

जमशेदपुर: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आदर्श सेवा संस्थान और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में परिचर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाल श्रम उन्मूलन के लिए 30 दिवसीय विशेष ‘एक्शन मंथ’ अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों और बाल अधिकार से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बाल मजदूरी के खिलाफ संयुक्त रणनीति तैयार की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष डॉ. निर्मला शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना ही बाल श्रम रोकने का सबसे प्रभावी उपाय…

Read More

जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश तथा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को न्याय सदन सभागार में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में वरिष्ठ मध्यस्थ अधिवक्ता के.के. सिन्हा, विधिक सहायता रक्षा परामर्शी के प्रधान विदेश सिन्हा, परामर्शी राजेश श्रीवास्तव और मनोज कुमार सिंह ने बाल श्रम के विभिन्न पहलुओं पर…

Read More

जमशेदपुर: टाटा स्टील ने एक बार फिर खेलों के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित SPSB (Steel Plants Sports Board) स्पोर्ट्स चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। यह उपलब्धि कंपनी की खेल संस्कृति, खिलाड़ियों के विकास और कर्मचारियों की समग्र भागीदारी के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नई दिल्ली स्थित इस्पात भवन में आयोजित SPSB की वार्षिक बैठक के दौरान टाटा स्टील को यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। ट्रॉफी कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के हाथों प्राप्त की। यह…

Read More

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचकरी टोला तिरिलटांड में हुए चर्चित दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के ही परिवार से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि जमीन संबंधी विवाद और जादू-टोना के आरोप को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी. 2 और 3 जून 2026 की रात अज्ञात हमलावरों ने पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परसनी देवी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,…

Read More

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। पटना से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे तीन थाना प्रभारियों समेत एक चालक की जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए दिवंगत अधिकारियों और चालक की आत्मा की शांति तथा उनके…

Read More