Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश
- चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट
- झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच
- धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार
- राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश
- सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- हवा में कैप्टन पर चाकू से हमला, नीचे आने लगा विमान, यात्रियों की हिम्मत से टला बड़ा हादसा
- आधी रात 20 वाहनों से गाँव की घेराबंदी, निरसा में छह से अधिक साइबर संदिग्ध गिरफ्तार
Author: ARVIND SINGH
कोलकाता : पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एजेंसी की टीम तड़के पिलिशग्राम पहुंची और मस्जिद के इमाम पियार मोहम्मद शेख को हिरासत में लेकर मंगलकोट थाने ले गई। करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) से कथित संपर्क समेत कई बिंदुओं को खंगाला जा रहा है। तड़के मस्जिद पहुंची NIA की टीम मंगलवार को NIA की विशेष टीम पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट क्षेत्र स्थित पिलिशग्राम पहुंची। कार्रवाई के दौरान मस्जिद के…
विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पैसों के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कसाई शफी ने कथित तौर पर महिला कल्याणी की हत्या कर शव के टुकड़े किए और उन्हें नहर में फेंक दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कसाई शफी और उसके सहयोगी गुरुवुलु को हिरासत में लिया है। टैटू से हुई महिला की पहचान पुलिस के मुताबिक, इब्राहिमपट्टनम इलाके में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद उसकी पहचान सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित होने से हुई। परिजनों ने महिला के हाथ…
मुंबई : फिल्म अभिनेत्री और निर्देशक पूजा भट्ट का नाम फिल्मों के साथ-साथ कई विवादों से भी जुड़ा रहा है। अब उनके भाई राहुल भट्ट ने 1990 के दशक में हुए एक चर्चित फोटोशूट विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि उस समय बहन के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन से वह बेहद नाराज हो गए थे और प्रदर्शनकारियों का सामना करने पहुंच गए थे। फोटोशूट के बाद हुआ था विरोध दरअसल, पूजा भट्ट ने 1990 के दशक में अमेरिकी अभिनेत्री डेमी मूर के मशहूर ‘वैनिटी फेयर’ कवर से प्रेरित होकर बॉडी पेंट फोटोशूट कराया था। तस्वीर सामने आने…
चक्रधरपुर : सर्दियों में संभावित घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने अभी से विंटर शेड्यूल की तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के परिचालन में समयबद्धता बनाए रखने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने और गुजरने वाली लंबी दूरी की चार एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें टाटानगर से अमृतसर और सांतरागाछी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती हैं। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 02 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 के बीच संभावित फोगी वेदर को देखते हुए ट्रेनों…
पुणे : शहर के व्यस्त शगुन चौक इलाके में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बिल्डिंग की छठी मंजिल पर बने कार्यालय में लगी थी। कुछ ही समय में धुआं पूरे परिसर में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही कार्यालय को खाली करा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सुबह 10:11 बजे मिली सूचना पुणे फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम को सुबह करीब 10:11 बजे आग लगने की जानकारी मिली। सूचना के तुरंत बाद सेंट्रल, कसबा, एरंडवणे, नायडू और कोंढवा फायर स्टेशनों से सात दमकल…
जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव में मंगलवार को हुई दर्दनाक घटना ने तीन परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं। गांव के तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते घर से करीब आधा किलोमीटर दूर चिरकुटोला स्थित तालाब तक पहुंच गए। तालाब के गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की जान जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है। दोपहर में एक साथ खेल रहे थे बच्चे ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार दोपहर तीनों बच्चे गांव में एक साथ खेल रहे थे। खेलते हुए वे कब घरों से दूर निकल गए,…
रांची : दुर्गा पूजा के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर झारखंड में इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा पंडालों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। विभाग के पास उपलब्ध 58 मिनी वाटर टेंडर को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। जिलों से आने वाली जरूरत के अनुसार इनकी तैनाती की जाएगी। प्रशासन का फोकस पूजा पंडालों में भीड़, बिजली व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों पर है। बड़े शहरों में संभावित भीड़ को देखते हुए अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाए जाने की…
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने बेटियों की शिक्षा को समाज और देश के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि एक बेटी की शिक्षा केवल उसके परिवार का भविष्य नहीं बदलती, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी नई दिशा देती है। उच्च शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी को उन्होंने बदलते भारत का सकारात्मक संकेत बताया। ग्रामीण और जनजातीय बेटियों को मिले बेहतर अवसर राज्यपाल ने कहा कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान उन्होंने कई जगहों पर छात्राओं की संख्या और उन्हें मिलने…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में प्रगति स्कीम के तहत डिप्लोमा पूरा कर चुके कर्मचारी पुत्रों के लिए उच्च शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है। कंपनी ऐसे कर्मचारियों के बच्चों को आगे B.Tech या MBA की पढ़ाई करने का अवसर देगी और इस उच्च शिक्षा का पूरा खर्च टाटा मोटर्स प्रबंधन वहन करेगा। दो इंक्रीमेंट का भी मिलेगा लाभ टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बोनस समझौते के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा पूरा करने के बाद भी जिन कर्मचारी पुत्रों को इसका लाभ नहीं मिल…
जमशेदपुर/घाटशिला : कोल्हान क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। भविष्य की यात्री और व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए एयरपोर्ट के प्रस्तावित क्षेत्र का विस्तार किया गया है। पहले करीब 240 एकड़ में एयरपोर्ट विकसित करने की योजना थी, जिसे अब बढ़ाकर 540 एकड़ कर दिया गया है। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय तेज कर दिया है। 19 बिंदुओं का भेजा गया जवाब परियोजना से जुड़े वन भूमि और पर्यावरणीय मामलों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से पूछे गए 19 प्रमुख बिंदुओं…










